Punjab Junction Weekly Newspaper / 08 December 2022
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती खासा चर्चा में आईं। सुशांत की फैमिली ने रिया पर गंभीर इल्जाम लगाए। फिर तो रिया मुसीबतों में ऐसी फंसीं कि उनकी जिंदगी जैसे थम सी गई थी। अब करीब 2 साल बाद एक बार फिर रिया चक्रवर्ती नए गॉसिप्स के साथ सुर्खियों में हैं। जी हां, गपशप है कि एक बार फिर रिया की जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस की बंटी सजदेह संग नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे हैं। खबरें हैं कि दोनों अभी इस रिश्ते को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। खैर इन गॉस्पिस पर फिलहाल रिया चक्रवर्ती और बंटी सजदेह ने रिएक्ट नहीं किया है।
कौन हैं बंटी सजदेह?
बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh) खेल और मनोरंजन की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। वह सिलेब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी ‘कॉर्नर स्टोन’ के सीईओ हैं। विराट कोहली, रोहिल शर्मा, शिखर धवन जैसे क्रिकेटर उनके क्लाइंट और दोस्त हैं। बंटी का सलमान खान से भी गहरा नाता हैं। वह सीमा सजदेह के भाई हैं।
सुशांत की मौत के बाद रिया के फैसले
रिया चक्रवर्ती ने पहले तो खुद को कैद कर लिया था। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने खुलकर मीडिया के सामने आने का फैसला लिया। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म ‘चेहरे’ थी, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और इमराम हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं। हालांकि वह इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनी।
-
Chief Editor- Jasdeep Singh (National Award Winner)