ऐक्टर फरदीन खान को हुआ कोरोना, बोले- मुझमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं

Punjab Junction Newspaper | 19 January 2022

बॉलिवुड ऐक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) कोरोना वायरस की चपेत में आ गए हैं। ट्विटर पर जानकारी देते हुए फरदीन फिरोज खान ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (Coronavirus) आया है। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। बता दें बॉलिवुड में अब तक कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लगातार कोविड19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

ऐक्टर फरदीन खान ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, ” मेरी कोविड-19 (Covid19) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझ में कोरोना के लक्षण नहीं हैं मैं Asymptomatic हूं। जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं उनके साथ मेरी बेस्ट विशज हैं। जो लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्द ठीक हो जाएंगे। जिन लोगों को थोड़ा भी संदेह है वे तुरंत कोरोना की जांच करवाएं क्योंकि ये तेजी से फैल रहा है। बच्चे भी इसकी चपेत में आ रहे हैं। हैप्पी आइसोलेटिंग।”

                                                                 …………..…………Chief Editor Jasdeep Singh