TATA पर इतना भरोसा क्‍यों है? बेस्‍ट एयरलाइंस की लिस्‍ट देखिए समझ आ जाएगा

Punjab Junction Weekly Newspaper / 31 October 2022

Most Punctual Airlines In India 2022: भारत में सबसे पंक्‍चुअल एयरलाइंस में से टॉप 3 टाटा की हैं। IndiGo देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। उसकी 84.1 प्रतिशत फ्लाइट्स ऑन-टाइम रहती हैं।

 
  • Vistara है देश की सबसे पंक्‍चुअल एयरलाइन

    Vistara है देश की सबसे पंक्‍चुअल एयरलाइन

    वक्‍त से फ्लाइट्स चलाने में टाटा ग्रुप की Vistara की सबसे आगे है। DCGA की ओर से जारी सितंबर का डेटा बताता है कि विस्‍तारा की 91 प्रतिशत फ्लाइट्स ऑन-टाइम रहीं।

     

  • पंक्‍चुएलिटी में दूसरे नंबर पर Air Asia

    पंक्‍चुएलिटी में दूसरे नंबर पर Air Asia

    TATA ग्रुप की ही Air Asia वक्‍त के मामले में दूसरे नंबर पर है। सितंबर 2022 में एयर एशिया की 89.8% फ्लाइट्स ऑन-टाइम रहीं।

     

  • नंबर 3 एयर इंडिया, यूं ही नहीं TATA पर देश को भरोसा

    नंबर 3 एयर इंडिया, यूं ही नहीं TATA पर देश को भरोसा

    सबसे पंक्‍चुअल एयरलाइंस की लिस्‍ट में तीसरा नाम Air India का है। इसका मालिकाना हक भी टाटा ग्रुप के पास है। मतलब भारत में वक्‍त की सबसे पाबंद टॉप 3 एयरलाइंस को TATA ऑपरेट करता है। ऐसे ही नहीं, टाटा ब्रैंड पर भारतीय भरोसा करते हैं।

     

  • IndiGo की लगातार खराब हो रही हालत

    IndiGo की लगातार खराब हो रही हालत

    पंक्‍चुएलिटी के मामले में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की हालत खराब होती जा रही है। मार्केट में 57.7% की हिस्‍सेदारी वाली इंडिगो अप्रैल 2022 तक सबसे पंक्‍चुअल घरेलू एयरलाइन थी। उस वक्‍त ऑन-टाइम फ्लाइट्स 94-95% तक पहुंच गई थी। सितंबर 2022 में IndiGo की 84.1% फ्लाइट्स ऑन-टाइम रहीं।

     

  • SpiceJet की हालत में भी नहीं सुधार

    SpiceJet की हालत में भी नहीं सुधार

    सबसे पंक्‍चुअल एयरलाइंस की लिस्‍ट में स्‍पाइसजेट 5वें नंबर पर है। सितंबर 2022 में उसकी 78.4% फ्लाइट्स ऑन-टाइम रहीं।

  • Alliance Air की सिर्फ 65.3% फ्लाइट्स वक्‍त से

    Alliance Air की सिर्फ 65.3% फ्लाइट्स वक्‍त से

    सितंबर 2022 के महीने में अलायंस एयर की सिर्फ 65.3% फ्लाइट्स ऑन-टाइम रहीं।

  • सबसे बुरा हाल Go First का

    सबसे बुरा हाल Go First का

    वक्‍त से फ्लाइट्स ऑपरेट करने में सबसे बुरी हालत Go First की है। नाम से उलट गो फर्स्‍ट की फ्लाइट्स सितंबर 2022 में सबसे ज्‍यादा लेट हुईं।

     

  • पंक्‍चुएलिटी: भारत की बेस्‍ट एयरलाइंस कौन सी है?

    पंक्‍चुएलिटी: भारत की बेस्‍ट एयरलाइंस कौन सी है?

    DCGA के अनुसार, वक्‍त से फ्लाइट्स ऑपरेट करने के मामले में विस्‍तारा नंबर एक है। नंबर 2 पर एयर एशिया है। एयर इंडिया नंबर 3 पर है।

     

    Chief Editor- Jasdeep Singh  (National Award Winner)