‘बिग बॉस 18’ में एंट्री करने से पहले निया शर्मा का बुरा हाल!

Punjab Junction Weekly Newspaper / 02 OCTUBER 2024

टीवी एक्ट्रेस और जल्द ही सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में पार्टिसिपेट करने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा चर्चा में हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हैरान-परेशान नजर आ रही हैं। वो भी खुद की वजह से। उन्होंने अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Nia Sharma ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो दिखा रही हैं कि वो डार्क सर्कल से परेशान हैं। ऊपर से वो 6 महीने से फेक नेल्स पहने हुए थीं, जिसे हटवाने के बाद अब उनके नाखूनों में बेइंतहा दर्द हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये सब लड़कियों को ही क्यों सहना पड़ता है!

Chief Editor- Jasdeep Singh  (National Award Winner)