Punjab Junction Weekly Newspaper / 22 December 2022
नम्रता मल्ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली यह एक्ट्रेस फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। नम्रता की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल हो जाती है। एक्ट्रेस का ऐसा ही नया वीडियो एक बार फिर चर्चा में आया है। इस वीडियो में नम्रता ने दीपिका पादुकोण की तरह भगवा रंग की बिकिनी पहन रखी है। वीडियो पर एक्ट्रेस ने पठान फिल्म का ‘बेशरम रंग’ गाना भी सेट किया।
नम्रता मल्ला के नए वायरल वीडियो पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक तरफ यूजर जहां एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शाहरुख के फैंस विरोध करने वालों से सवाल भी कर रहे हैं।
वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अब विरोध करो भोजपुरी का।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘यह शाहरुख की फिल्म में नहीं है इसीलिए कोई कुछ नहीं कहेगा।’
नम्रता के भगवा बिकिनी पर फैंस के सवालों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। इतने के बाद एक्ट्रेस को भी निशाने पर लिया गया। नम्रता पर भोजपुरी के फैंस ने भी काफी तंज कसा। नम्रता पर भड़के एक यूजर ने लिखा, ‘दीपिका जैसी मत बनो। यह भगवा रंग का अपमान है।’
-
Chief Editor- Jasdeep Singh (National Award Winner)