18 साल बाद जेनिफर लोपेज ने बेन अफ्लेक संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी- ऐसा लग रहा था मैं मर जाऊंगी

Punjab Junction Weekly Newspaper / 29 November 2022

अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक ने दूसरी बार शादी जुलाई 2022 में की थी। दोनों 20 साल पहले एक दूसरे को डेट कर चुके थे। दोनों की सगाई तक हो गई थी लेकिन फिर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। मगर फिर दोनों के दिल मिले और जीवनसाथी बनने का फैसला लिया। हालिया इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कि बेन अफ्लेक संग ब्रेकअप के बाद वह एकदम टूट गई थीं और ऐसा लगता था कि वह मर जाएंगी। वो समय उनके लिए बहुत पीड़ादायक था।

पेज सिक्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज ने अपने पुराने दिनों और बेन से अलग होने की तकलीफ को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली सगाई साल 2004 में टूट गई थी। बेन से अलग होना उनके लिए बहुत ही पेनफुल था। मैं सच बताऊं तो मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं उनके बिना जी ही नहीं पाऊंगी और मैं धीरे धीरे घुट रही थी।

20 साल बाद फिर से की दोनों ने शादी
Jennifer Lopez ने बताया कि 20 साल की ये जर्नी बस ऐसे ही चलती रही। लेकिन इस कहानी का हैप्पी एडिंग हुआ। हम दोनों अब फिर से बहुत खुश हैं। गौरतलब है कि बेन अफ्लेक और जेनिफर ने साल 2002 में सगाई की थी मगर दो साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। पर 20 साल बाद फिर दोनों के दिल के तार मिले।

जेनिफर की पर्सनल लाइफ
49 साल के Ben Affleck और 53 साल की जेनिफर ने लास वेगस में जुलाई के महीने में शादी की थी। इससे पहले जेनिफर ने बेन से साल 2004 में अलग होने के बाद सिंगर मार्क एंटनी से शादी की थी। साल 2008 में जेनिफर और मार्क के दो जुडवां बच्चे पैदा हुए। बाद में दोनों का तलाक हो गया।

Chief Editor- Jasdeep Singh  (National Award Winner)