Punjab Junction Weekly Newspaper / 07 October 2022
नोरा फतेही ने ऐसे कपड़े पहनकर फोटोशूट करा डाला, जो इतने टाइट थे कि आप भी हैरान रह जाएंगे। उनका गाउन इतना स्टाइलिश लग रहा था, जिसे आपका भी खरीदने का मन कर जाएगा। वह इस सिल्वर गाउन में दूर से ही चमक रही थी।
-
1/7
डीप नेक कपड़े पहन नोरा फतेही ने ढाया कहर बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने स्टाइलिंग सेंस से फैंस को उनपर फिदा होने के लिए हमेशा ही मजबूर कर देती हैं। हसीना का स्टाइल ऐसा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। उनका हर एक लुक इतना ग्लैमरस होता है जिसमें वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आती हैं। ऐसा ही एक लुक रिसेन्टली भी सामने आया है, जिसमें नोरा एकदम हीरे सी चमक रही हैं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @norafatehi)
-
2/7
सिल्वर ड्रेस में नोरा
नोरा फतेही ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें वह सिल्वर कलर की ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। इस गाउन में वह किसी क्वीन से कम नहीं लग रही हैं।
-
3/7
इस डिजाइनर से पिक की ड्रेस
हसीना ने इस स्टनिंग आउटफिट को फैशन डिजाइनर Yousef Al Jasmi के कलेक्शन से पिक किया था, जिसमें वह डायमंड सी चमक रही थीं। इस बॉडीकॉन गाउन पर सीक्वन को ऐड किया गया था।
-
4/7
सीक्वन से सजी थी आउटफिट
नोरा के इस गाउन पर ऊपर से लेकर नीचे तक सीक्वन को ऐड किया गया था, जो ड्रेस में शिमरी इफेक्ट डाल रहा था। वहीं ड्रेस का फिटिंग इतनी बढ़िया थी, जिसमें हसीना का कर्वी फिगर पूरी तरह से फ्लॉन्ट होता दिख रहा था।
-
-
5/7
स्लिट ने बढ़ाई हॉटनेस
इस बॉडीकॉन गाउन का पैटर्न जहां ऑफ-शोल्डर पैटर्न में था, जो उनके लुक को हॉटनेस का तड़का लगा रहा था। वहीं किनारे पर दिया गया थाई-हाई स्लिट उनके टोन्ड लेग्स को शो कर रहा था।
-
6/7
यूं लुक किया कम्पलीट
अपने इस गॉर्जियस लुक को कम्पलीट करने के लिए नोरा ने सिल्वर हूप ईयररिंग्स औऱ सिल्वर चोकर नेकलेस पहना था। वहीं पैरों में सिल्वर स्टिलेटोस पहने थे। मेकअप के लिए गोल्डन आई-शैडो, आईलाइनर, मस्कारा और न्यूड शेड लिप्स के साथ राउंड-ऑफ किया था।
-
7/7
फैंस हुए बेहाल
नोरा का यह लुक फैंस को भी खूब पसंद आया और वह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सो हॉट बेबी, तो दूसरे ने उनके लुक को बॉम्ब अवतार बताया।