‘मैं अखिलेश यादव के साथ हूं’, BJP में शामिल होने की अफवाह पर शिवपाल यादव की सफाई

Punjab Junction Newspaper | 19 January 2022

अभय सिंह राठौर, लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी ने अब समाजवादी पार्टी पर जवाबी पलटवार शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पहले भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों को पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद भाजपा ने अब मुलायम सिंह यादव के परिवार में सेंधमारी कर दी है। मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को पार्टी में शामिल करा लिया गया है। इसके बाद शिवपाल यादव के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू कर दी गई। इस पर शिवपाल यादव ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैं अखिलेश यादव के साथ हूं।

                                                                 …………..…………Chief Editor Jasdeep Singh