मनोज बाजपेयी बने 2021 के सबसे पॉप्युलर OTT ऐक्टर, पंकज त्रिपाठी और नवाज भी लिस्ट में शामिल

Punjab Junction Newspaper | 29 December 2021

बॉलिवुड के सबसे बेहतरीन ऐक्टर्स में शुमार मनोज बाजपेयी ने इस साल OTT प्लैटफॉर्म्स पर भी धमाल मचा दिया है। ऑरमैक्स मीडिया सर्वेक्षण के अनुसार, मनोज बाजपेयी 2021 में भारत में सबसे लोकप्रिय ओटीटी अभिनेता हैं। इस साल मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ रिलीज हुई थी। इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और शारिब हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

इस सर्वेक्षण में ऐक्टर मनोज बाजपेयी सबसे लोकप्रिय ओटीटी अभिनेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं, उनके बाद पंकज त्रिपाठी दूसरे स्थान पर हैं जो सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का किरदार में नजर आए थे।

इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि समांथा रुथ प्रभु चौथे स्थान पर रहीं। इस लिस्ट में राधिका आप्टे, केके मेनन, सैफ अली खान, सुष्मिता सेन, जितेंद्र कुमार और तमन्ना भाटिया ने टॉप 10 ओटीटी अभिनेताओं में स्थान हासिल किया है।

                                       …………………..…………………………Chief Editor Jasdeep Singh