बियहवा तो वहां जाकर दिल्‍ली में ही किए न जी! रामविलास के बहाने नीतीश कुमार ने चिराग पर कसा तंज

Punjab Junction Weekly Newspaper / 31 October 2022

पटना : मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के मोकामा और गोपालगंज में प्रचार करने जाने के सवाल के बहाने चिराग पासवान और बीजेपी पर करारा हमला बोला है। इतना ही नहीं उन्‍होंंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को भी नहीं छोड़ा। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पर हमला बोलते हुए और पासवान परिवार से नजदीकियों का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्‍होंने रामविलास पासवान को भी लपेटे में ले लिया। इस सवाल पर कि चिराग पासवान बीजेपी के लिए प्रचार करने गए हैं। नीतीश कुमार ने कहा‍ कि ‘वो (चिराग) तो ठीक ही कर रहा है। वह तो हम लोगों के खिलाफ कैंडिडेट के रूप में खड़ा किया गया था।’ नीतीश कुमार ने कहा कि ‘आप लोगों को मालूम ही है हमने इनके पिता जी का न केवल सम्‍मान किया था बल्कि उनका समर्थन भी किया था।’ मुख्‍यमंत्री ने बातों ही बातों में चिराग पासवान ने पिता के विवाह पर भी कटाक्ष कर दिया। उन्‍होंने कहा कि ‘हमारा रिश्‍ता पुराना रहा है। लेकिन विवाह तो उन्‍होंने दिल्‍ली में ही किया था ना। ये सब तो लड़का बच्‍चा है।’

क्‍या कहा नीतीश कुमार ने
चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ है… सब लोग जान रहे हैं ….वह ठीक ही कर रहा है … जदयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करवाया गया था। यह सब जानते हैं। किसने खड़ा करवाया। रामविलास पासवान को हमने सम्मान ही नहीं दिया बल्कि शुरुआती दिन से ही हमने उनका समर्थन किया था। चिराग पासवान अभी बच्चा है।रामविलास पासवान ने दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किया था। जब रहते थे तो हम जाते रहते थे, हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। वह नहीं रहे यह दुखद है। अब लड़का बच्चा जो भी बोल रहा है। पार्टी की राय हुई तो इसी लिए हम अलग हुए। 2017 में गलती कर दिया तो हम लोग छोड़ कर वापस आ गए अपने जगह पर।

गोपालगंज और मोकामा पर हमारी नजर : नीतीश कुमार
बिहार में हो रहे उपचुनाव पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर आरजेडी उम्मीदवार की जीत होगी। दोनों ही सीटों पर हमारी निगाह बनी हुई है। नीतीश कुमार ने कहा कि चोट लगने कारण वहां प्रचार में नहीं जा पाया हूं लेकिन वहांं के लोगों से लगातार हमारी बातचीत होती रहती है।

Chief Editor- Jasdeep Singh  (National Award Winner)