Punjab Junction Weekly Newspaper / 2 February 2023
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की गिनती हॉलीवुड के पावर कपल्स में होती है। इक्कीस साल पहले सगाई करने वाले इस कपल ने अगस्त 2022 में दूसरी शादी की थी। बेन एफ्लेक और जेनफिर लोपेज के प्यार की कहानी किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है। कपल ने 2002 में सगाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही बेन एफ्लेक और जेनफिर लोपेज अलग हो गए थे। दोनों ने फिर अलग-अलग पार्टनर से शादी की और फिर बच्चे भी हुए। पर आखिरकार बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज फिर से एक हो गए। इन दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आज हम आपको बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो खूब चर्चा में रहा था। यह हनीमून का किस्सा है। उस समय कुछ ऐसा हुआ था, जिसके कारण बेन एफ्लेक को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।
दरअसल Ben Affleck और Jennifer Lopez जब अपने हनीमून पर गए थे तो वहां उन्होंने क्रूज राइड की थी। उनके हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। लेकिन कुछ तस्वीरों में बेन एफ्लेक सोते हुए नजर आ रहे थे, जिसके कारण वह निशाने पर आ गए थे। हनीमून पर बेन एफ्लेक की सोते हुए और थकी-मांदी तस्वीरों को देख यूजर्स ने खूब मीम बनाए। तस्वीरों के पीछ की वजह जाने बिना यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
माइग्रेन का दर्द थी सोने की वजह
लेकिन बाद में पता चला कि बेन एफ्लेक को माइग्रेन का दर्द था, जिससे वह बुरी तरह परेशान थे और इसलिए वह थके हुए और नींद में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइग्रेन की वजह से बेन एफ्लेक को कई बार बीच में शूटिंग भी रोकनी पड़ जाती थी। इसी वजह से वह अकसर ही थके और नींद में नजर आते थे। बेन एफ्लेक के हनीमून पर सोने की असल वजह सामने आने के बाद फैंस ने एक्टर के साथ हमदर्दी जताई थी।
बेन एफ्लेक और जेनिफर की लव स्टोरी
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की पहली मुलाकात 2002 में फिल्म ‘गिगली’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय जेनिफर पहले से ही शादीशुदा थीं। लेकिन जब एक इंटरव्यू में बेन एफ्लेक ने जेनिफर लोपेज के प्रति अपने प्यार का इजहार किया तो एक्ट्रेस ने पति क्रिस को तलाक दे दिया। बाद में वह और बेन एफ्लेक एक साथ हैंगआउट करते नजर आए।
Chief Editor- Jasdeep Singh (National Award Winner)