Punjab Junction Newspaper | 02 FEBRUARY 2022
विस्तार
उत्तराखंड के चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। इनमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी दलों के स्टार प्रचारकों की सूची उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को भेज दी। अब यह सूची प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अफसरों तक पहुंचाई जा रही है।
Uttarakhand Election 2022: इस सीट पर नेताओं की अदला-बदली से वोटर हैरान और कार्यकर्ता मायूस